
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन प्रहार के तहत ओवर लोड़ग कर यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 26/04/26 की रात्रि कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा हरबर्टपुर चौक में चैकिंग अभियान के दौरान 07 डम्फर वाहनों को क्षमता से अधिक भार के खनन सामग्री का परिवहन करते हुये पाया गया। जिस सम्बन्ध में वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुये वाहनों को सीज किया गया। जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

*सीज डम्पर वाहनों का विवरणः-*
1-UK07CB-7365
2-HR58E-7017
3-HP17G4386
4-UP12BT2449
5-UK16CA8383
6-UK016CA0717
7-UK078374

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति