
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
चारधाम यात्रा-2026 के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उनके नेतृत्व एवं कुशल निर्देशन में पुलिस बल द्वारा मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाई जा रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।
इसी क्रम में *दिनाँक 27/04/2026 को बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी चारधाम यात्रा मार्ग से गुजरते हुए मुनि की रेती क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने यातायात व्यवस्था, पुलिस की तत्परता एवं श्रद्धालुओं के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस एवं विशेष रूप से टिहरी पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच भी यातायात का सुचारू संचालन एक सराहनीय कार्य है।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है।
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
यात्रियों को मार्गदर्शन एवं सहायता हेतु पुलिस कर्मी सतत सक्रिय हैं।
टिहरी पुलिस द्वारा “अतिथि देवो भवः” की भावना के साथ चारधाम यात्रियों को सुरक्षित, सहज एवं सम्मानजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
टिहरी पुलिस आमजन एवं यात्रियों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं पुलिस का सहयोग करें, जिससे यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

More Stories
सिटी फॉरेस्ट पार्क मे मना 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्य सचिव आनंद वर्धन और mdda उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारियो ने किया प्रतिभाग.!
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी पूर्व मे भी नशा तस्करी के आरोप मे कई बार खा चूका है जेल के रोटियां.!