February 16, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस,संदिग्धों की तलाश हेतु सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान,पुलिस की अलग- अलग टीमो ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु की कार्रवाई !

 

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने संदिग्धों की तलाश हेतु सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए 2186 व्यक्तियों का सत्यापन करने के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 191 व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 19 लाख 10 हज़ार रू० का जुर्माना वसूल किया साथ ही पुलिस ने 28 संदिग्ध व्यक्तियो को थाने पर लाकर सख़्ती से पूछताछ के बाद 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 55 व्यक्तियों का चालान कर 13250/- रू0 का जुर्माना ठोका आपको बता दे की राजधानी के बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त केने के उदेश्य से एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल ने आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर जनपद में रहने वाले संदिग्ध / बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशानुसार दिनांक 15 फरवरी 2026 से 01 माह का सघन सत्यापन अभियान Operation Crack Down चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनाँक 16/02/2026 को जनपद के नगर व देहात क्षेत्रो में सुबह से ही पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्धों की तलाश की गयी। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत 2186 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। इस दौरान अनियमितता पाये जाने/ किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस द्वारा 191 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 19 लाख 10 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया, साथ ही संदिग्ध पाये गये 28 व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनसे पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया तथा 55 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 13250/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

 

*अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण:-*

1- सत्यापन किये गये व्यक्तियों की संख्या – 2186

2- 83 पुलिस एक्ट में किये गये चालान- 191

3- 83 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 19 लाख 10 हज़ार

4- 81 पुलिस एक्ट में चालानों की संख्या- 55

5- 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 13250/- ₹

6- थाने पर लाये गये संधिक्त व्यक्ति – 28

You may have missed

Share