देहरादून
देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के राजभवन घेराव कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रदेश सचिव प्रवीण त्यागी ने भी भागीदारी की। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आज पूरे प्रदेश से भारी संख्या में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की ऐतिहासिक भागीदारी ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि उत्तराखंड की जनता वर्तमान नीतियों से गहरे असंतोष में है। यह जनसमर्थन प्रदेश में परिवर्तन की मजबूत लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति है।
प्रदेश सचिव प्रवीण त्यागी टीटू ने कहा कि उत्तराखंड की जनता परिवर्तन चाहती है, और कांग्रेस उस परिवर्तन के संकल्प के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता से खड़ी है।
उत्तराखंड कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता आज देहरादून की सड़कों पर भाजपा के खिलाफ हल्ला बोलते हुए नजर आये। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में आक्रोश में है और कांग्रेस उसी आक्रोश को लेकर सड़कों पर उतरी है।
कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण है। कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता राजधानी की सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए नजर आये। कांग्रेस ने परेड मैदान से लोकभवन के लिए कूच किया । इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चाहे हरीश रावत हो, या प्रीतम सिंह, या फिर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सभी नेता एक जुट दिखे और इसी एकजुटता के चलते अब भाजपा चिंतित नजर आने लगी है। कांग्रेस के इस शक्तिप्रदर्शन में कांग्रेस की चुनावी तैयारी भी देखने को मिली है … कांग्रेस के इस प्रदर्शन से यह स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस चुनावी वर्ष में अपना आक्रामक रुख बनाए रखेगी और जनता को जोड़ने का काम करेगी।

More Stories
मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के कड़े निर्देश, भवनों और संवेदनशील क्षेत्रों का जिलाधिकारी जनपद में करेंगे सघन स्थलीय सर्वे
मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
जिस भू माफिया और गैंगस्टर को ढूंढ रही थी उत्तरप्रदेश की चीता पुलिस ,देहरादून की राजपुर पुलिस ने 25 हज़ारी शातिर भू-माफिया को गिरफ्तार कर लिखी दीं ताबीर ,पकडे गये आरोपी ने बुजुर्ग NRI महिला के नाम ज़मीन की कर दीं थी फ़र्ज़ी रजिस्ट्री,पकड़ा गये आरोपी पर करीब दो दर्ज़ेन मुकदमे पहले से है दर्ज़,उत्तराखंड पुलिस ने शातिर को दबोच कर खिला दीं जेल के रोटियां.!