
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में जनपद में पुलिस टीमों द्वारा निरंतर एवं सुनियोजित सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए नियमित सांयकालीन एवं रात्रिकालीन वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच एवं परिवहन साधनों की गहन तलाशी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 15.02.2026 को थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा की जा रही सघन एवं प्रभावी वाहन चेकिंग के दौरान सतर्क निगरानी के परिणामस्वरूप एक ट्रक संख्या UK 17 CA 6575 को रोककर विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान उक्त वाहन लकड़ी से लदा हुआ पाया गया। वाहन चालक से परिवहन की जा रही लकड़ी के संबंध में वैध पत्र एवं विभागीय अनुमति देने हेतु कहा गया, किन्तु चालक द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रथम दृष्टया लकड़ी का परिवहन अवैध पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदे ट्रक को सीज किया गया तथा चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
वन संपदा को बिना अनुमति क्षति पहुंचाना, अवैध कटान करना अथवा बिना सक्षम अनुमति के वन उत्पादों का परिवहन किया जाना कानूनन अपराध है। उक्त प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध कार्यावाही करते हुए भारतीय वन अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत थाना सतपुली पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर विधिक कार्यवाही की गई।
*नाम पता अभियुक्त*
हसन अली (उम्र 55 वर्ष) पुत्र सिद्धीक अहमद, निवासी- रुड़की, जिला हरिद्वार
बरामद लकड़ी की अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000/ रूपये
*पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष सतपुली श्री पंकज कुमार
2. मुख्य आरक्षी श्री राजवीरसिंह
3. होमगार्ड श्री देवेंद्र सिंह

More Stories
मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के कड़े निर्देश, भवनों और संवेदनशील क्षेत्रों का जिलाधिकारी जनपद में करेंगे सघन स्थलीय सर्वे
मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
जिस भू माफिया और गैंगस्टर को ढूंढ रही थी उत्तरप्रदेश की चीता पुलिस ,देहरादून की राजपुर पुलिस ने 25 हज़ारी शातिर भू-माफिया को गिरफ्तार कर लिखी दीं ताबीर ,पकडे गये आरोपी ने बुजुर्ग NRI महिला के नाम ज़मीन की कर दीं थी फ़र्ज़ी रजिस्ट्री,पकड़ा गये आरोपी पर करीब दो दर्ज़ेन मुकदमे पहले से है दर्ज़,उत्तराखंड पुलिस ने शातिर को दबोच कर खिला दीं जेल के रोटियां.!