
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान 01 सप्ताह का विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था उक्त अभियान के तहत, आज दिनांक 01 मार्च 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा व्यापक कार्रवाई की गई।
*अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध की गई थाना-वार कार्रवाई का विवरण*
1. *कोतवाली कुंडा:*
पुलिस ने 01 अभियोग पंजीकृत किया और 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
2. *कोतवाली काशीपुर:*
➡️ पुलिस ने 02 अभियोग दर्ज किए और 02 अभियुक्तों को हिरासत में लिया। इनके पास से कुल 33 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
3. *कोतवाली बाजपुर:*
➡️ 01 अभियोग और 01 गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने 21 लीटर शराब बरामद की। साथ ही, शराब बनाने की 04 अवैध भट्ठियों को नष्ट किया गया और भारी मात्रा में 17,000 लीटर लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
4. *कोतवाली गदरपुर:*
➡️ पुलिस ने 03 अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 02 अवैध भट्ठियाँ और 10,000 लीटर लहन नष्ट किया गया। 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
5. *थाना दिनेशपुर:*
➡️ पुलिस ने 01 अभियोग पंजीकृत कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया और उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
6. *कोतवाली पंतनगर:*
➡️ 01 अभियोग दर्ज कर 01 अभियुक्त को पकड़ा गया, जिससे 22 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।

7. *कोतवाली ट्रांजिट कैंप:*
➡️ 02 अभियोग पंजीकृत किए और 01 अभियुक्त गिरफ्तार 28 लीटर शराब बरामद की गई।
8. *कोतवाली किच्छा:*
➡️ सघन चेकिंग के दौरान 03 अभियोग दर्ज किए गए और 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 66 लीटर शराब के साथ 01 वाहन भी जब्त किया है।
9. *कोतवाली सितारगंज:*
➡️ 02 अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 45 लीटर शराब और 01 वाहन बरामद किया गया।
10. *कोतवाली नानकमत्ता:*
➡️ 02 अभियोग पंजीकृत किए गैर और 02 गिरफ्तारियां हुईं। कुल 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
11. *कोतवाली खटीमा:*
➡️ पुलिस ने 02 अभियोग दर्ज कर 02 अभियुक्तों को पकड़ा और उनके कब्जे से 21 लीटर शराब जब्त की।

*कुल पंजीकृत अभियोग: 20*
*कुल गिरफ्तार अभियुक्त: 18*
*कुल बरामद कच्ची शराब: 401 लीटर*
*जब्त किए गए वाहन: 02*
*नष्ट की गई अवैध भट्ठियाँ: 06*
*नष्ट किया गया लहन: 27,000 लीटर*

More Stories
परिवहन विभाग देहरादून ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बसों मे ज्यादा किराया वसूलने वालों की ली खबर !
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में आगामी होली एवं रमजान पर्व के दृष्टिगत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ‘पीस कमेटी’ की बैठको का किया आयोजन, होली और ईद के त्यौहार पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की कि अपील !
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने होली को सकुशल संम्पन कराने के लिए कसी कमर, कोतवाली नगर क्षेत्र मे निकला फ्लैग मार्च, माहौल खराब करने वालों को कायदे मे रहने की दीं चेतावनी, होली के त्यौहार मे खलल डालने वालो को किसी भी कीमत मे नहीं किया जायेगा माफ़ !