राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार)कोटद्वार
कोटद्वार। न्यायालय जे0एम0 कोटद्वार द्वारा जारी 82 सीआरपीसी नोटिस तथा गैर जमानती वारण्ट अभियुक्त अमित कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी गली नम्बर- दो भरत विहार कालोनी थाना बिजनौर उप्र सम्बन्धित वाद दहेज प्रतिषेध अधिनियम चालानी थाना कालागढ़ में अभियुक्त अमित कुमार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध एनबीडबलयू तथा उद्घोषणा के लिये 82 द0प्र0 संहिता का नोटिस जारी किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी व पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी की पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष कालागढ़ अमरजीत सिंह के नेतृत्व में आज 82 crpc की कार्यवाई हेतु भरत विहार कालोनी बिजनौर उत्तर प्रदेश में कालागढ़ पुलिस टीम द्वारा मुनादी की गई और नोटिस को अभियुक्त के घर पर चस्पा किया गया

More Stories
डीएम देहरादून डॉक्टर आशीष चौहान ने शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, बैठक मे मौजूद सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिये निर्देश, शीतलहर से बचाव, अलाव एवं कंबल वितरण, रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं तथा पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने पर दिया विशेष जोर.!
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण,गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री.!
रुद्रप्रयाग पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन, डोली के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद।