राकेश डोभाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) चमोली
गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा और त्योहारी सीजन में सुरक्षित यातायात के लिए जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी के निर्देश पर एसडीएम एसके पांडेय और आरटीओ ज्योति शंकर मिश्र ने शुक्रवार को चमोली से विरही के बीच हाईवे पर वाहनों का संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 54 वाहनों के चालान किए गए।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि बदरीनाथ यात्रा पर इन दिनों हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे है। जिससे हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ गया है। चारधाम यात्रा और त्योहारी सीजन में सुरक्षित यातायात संचालन के लिए जिलाधिकारी ने हाईवे पर वाहनों का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो। जिलाधिकारी के निर्देशों पर शुक्रवार को एसडीएम और आरटीओ की टीम ने चमोली से विरही तक वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 54 वाहनों का मौके पर चालान किया गया। जिसमें ओवर स्पीड के 24, प्रेशर हॉन का एक, ओवर लोडिंग एक, फस्ट एड नौ, यूनिफार्म नौ, ट्रिप कार्ड छह, रिफ्लेक्टर चार, बैकडोर ओपन एक आदि मामलों के चालान शामिल है। साथ ही 24 वाहन स्वामियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए। इस दौरान यात्री वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात संबधी जरूरी निर्देश भी दिए गए। संयुक्त निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी चमोली राजकुमार पांडेय, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्र सहित तहसील और परिवहन विभाग के कार्मिक मौजूद थे।

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी