राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। सावन माह के पहले सोमवार को नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक करने आ रहे श्रद्धालुओं का यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने गरुड़ चट्टी में पुष्प बरसाकर स्वागत किया। विधायक रेनू बिष्ट ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है और नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और मंदिर परिसर में व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलाभिषेक करने आ रहे श्रद्धालुओं के लिए किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसका ध्यान रखना सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद गरुड़ चट्टी के पास एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विधायक ने कटहल, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम के पौधे रोपे। जिलाधिकारी ने कहा की जो पौधे रोपे गए हैं उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए जायेंगे। इस मौके पर उपजिलाधिकरी यमकेश्वर चतरसिंह चौहान, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, नायब तहसीलदार जयकृत रावत, राजस्व उप निरीक्षक विवेक कुमार सहित वन विभाग के अधिकारी व पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक