दिनांक 08.03.2023 को कंट्रोल रूम से थाना रायपुर को सूचना प्राप्त हुई, बांसवाड़ा बालावाला थाना रायपुर में एक महिला द्वारा घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चौकी प्रभारी बालावाला मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। मौक़े पर मृतका के ससुराल व मायके पक्ष के दोनों परिजनों मौजूद मिले। पुलिस के पहुंचने से पूर्व उक्त महिला को परिजनों द्वारा फंदे से नीचे उतार लिया गया था। पुलिस द्वारा 108 के माध्यम से महिला को कोरोनेशन हॉस्पिटल भेजा गया। जहां डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित किया गया। महिला की शादी को 05 वर्ष होना पाया गया। मृतिका का आज दिनांक 09.03.2023 को मजिस्ट्रेट द्वारा कोरोनेशन हॉस्पिटल मे
पंचायतनामा की कार्यवाही की गई। मृतिका 3-4 माह की गर्भवती थी। बाद पोस्टमार्टम महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। घटना की जांच की जा रही है।
*मृतका का नाम पता*
पूजा पंवार पत्नी दीपक राज पंवार निवासी शिवपुरी रिंग रोड बालावाला थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 29 वर्ष

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा