
चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला क्षेत्र की नदियों में फर्जी रावने बनाकर रेत बजरी लेकर जाने का मामला प्रकाश में आया है खनन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया है
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 26 अप्रैल को जिला खनन अधिकारी नवीन सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि एक अज्ञात व्यक्ति फर्जी रावने बनाकर कुट रचित ढंग से खनिजों को ले जाने के लिए परिवहन के प्रयोग में ला रहा है यह शातिर व्यक्ति 15 अप्रैल से इस कार्य में लिफ्त होकर राजस्व को क्षति पहुंचाने के साथ ही विभाग की आंखों में धूल झोंकना का काम कर रहा है पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे और मुखबिर की सूचना पर चांद चांदमारी डोईवाला तिराहे से अनीश रावत उर्फ मनीष पुत्र मकबूल हसन निवासी ग्राम बॉम्बेपुर थाना प्रताप नगर खिजराबाद जिला यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार किया है पुलिस अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को भी खगालने का कार्य कर रही है पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था जिसके लिए गैर जमानती वारंट निर्गत कराया गया था पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक रावत , रविंद्र टम्टा शामिल थे

More Stories
पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गई 10 लाख रू0 मूल्य से अधिक की ज्वैलरी बरामद
हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA हुई बरामद, डिलीवरी बॉय का कार्य करता है गिरफ्तार अभियुक्त