
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस स्वल्पाहार कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रीगणों, सांसदगणों, विधायकगणों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून शहर की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक ‘‘मेरा देहरादून’’ का विमोचन किया। जिलाधिकारी देहरादून, सोनिका के प्रयासों से निर्मित इस कॉफी टेबल बुक में देहरादून शहर के प्राकृतिक सौंदर्य, प्रसिद्ध विद्यालय, विश्वविद्यालय, प्रसिद्ध कैफे एवं देहरादून शहर की विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति को दर्शाया गया है। साथ ही इस पुस्तक में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा समय-समय पर विकास के क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचारों, जनपयोगी विभिन्न कार्यों का भी समावेश है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही