रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए एम्स ऋषिकेश ने ओपीडी पंजीकरण समय में आंशिक बदलाव कर इसे 1 घण्टा कम कर दिया है। मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए हड़ताल जारी रहने तक ओपीडी में रोगियों का पंजीकरण अब सुबह 7:00 से 10:00 तक रहेगा। यह व्यवस्था शुक्रवार सुबह से लागू कर दी जायेगी और हड़ताल समाप्त होने तक जारी रहेगी।
कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के विरोध में इन दिनों देश भर के अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का असर अन्य अस्पतालों सहित एम्स ऋषिकेश की चिकित्सीय सेवाओं में भी पड़ा है। इस समस्या को देखते हुए एम्स अस्पताल प्रशासन ने हड़ताल के चलते अग्रिम आदेशों तक ओपीडी पंजीकरण के समय में बदलाव किया है। जानकारी देते हुए एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सामान्य दिनों में दैनिक तौर पर ओपीडी पंजीकरण का समय सुबह 7:00 से 11:00 तक रहता है। लेकिन रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए शुक्रवार से यह इस समय में परिवर्तन कर इसे एक एक घंटा कम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रिम आदेशों तक ओपीडी पंजीकरण का समय अब सुबह 7:00 से 10:00 तक मात्र 3 घण्टे ही रहेगा। प्रोफेसर मित्तल ने बताया कि देशभर में जारी रेजिडेंट्स डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीजों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ओपीडी प्रभावित न हो इसके लिए फैकल्टी सदस्यों को ओपीडी में अधिक से अधिक समय देने को कहा गया है। प्रोफेसर मित्तल ने इस विपरीत परिस्थितियों में आम लोगों व अस्पताल आने वाले रोगियों से भी सहयोग की अपील की है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही