उत्तराखंड के बागेश्वर- कपकोट क्षेत्रान्तर्गत सामा पनियाली गांव में बादल फटने की सूचना पर SDRF टीम ने मौके पर किया राहत एवं बचाव कार्य…….
बागेश्वर: कपकोट क्षेत्रान्तर्गत सामा पनियाली गांव में बादल फटने की सूचना पर SDRF टीम ने मौके पर किया राहत एवं बचाव कार्य।
आज दिनाँक 26 जुलाई 2024 को प्रातः 05:00 बजे थाना कपकोट से सूचना मिली कि रात्रि में सामा पनयाली ग्राम में बादल फटने से दो-तीन घर मलवे से दब गए हैं। उक्त सूचना पर SI संतोष परिहार के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए उमेद सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी बड़ी पनियालि तोक थाड. थाना कपकोट के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए आवासीय मकान में दबे हुए घर के सारे कीमती सामान जेवर (नथ, ग्लोबल, झुमके, अंगूठी नगदी 21500 रुपए) राशन, बर्तन, कपड़े, चारपाई, बक्से, टीवी, मिक्सी मशीन और अन्य सामग्री सुरक्षित निकालकर मकान मालिक को दिया गया, इनके रहने की व्यवस्था गांव के पंचायत भवन में की गई है।

गांव के ही अन्य तोक बड़ी पनियाली में मनजीत सिंह पुत्र श्री रतन सिंह का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ, जिनका सामान निकलवाने में SDRF टीम द्वारा मदद की गई, एक अन्य तोक- उडेरनाईजर में शेर सिंह कोरंगा सन ऑफ झीम सिंह का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है जिसका आवश्यक सामान SDRF टीम द्वारा बाहर निकाला गया।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से साकार हुआ उत्तराखंड राज्य गठन का सपना.!
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी को लेकर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने की आपातकालीन बैठक,बैठक मे मौजूद पदाधिकारियों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा शिकायती पत्र.!
एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछा, ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार