थाना रायपुर क्षेत्र के अमन विहार मे घर के सामने गाडी पार्क करने को लेकर दो लोगो मे विवाद हो गया जिसके चलते दोनो लोगो मे जम कर लात घूसे चले प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन विहार मे रहने वाले गाडी मालिक ने काफी समय से दूसरे की गली मे अपनी गाडी खडी करनी शुरू कर दी थी जिसका विरोध मकान मालिक ने कई बार किया लेकिन गाडी मालिक के कानो पर जूं नही रेंगी ,दूसरी गली मे रहने वाले मकान मालिक ने गाडी खडी होने की वजह से होने वाली परेशानी का कई बार हवाला दिया लेकिन उसके दूसरा पक्ष उसके बाद भी अपनी कार को दूसरी गली मे ही लगातार पार्क करता रहा इसी बात को लेकर दोनो पक्षी मे पहले भी कई बार विवाद हुआ था लेकिन आज गलत तरीके से पार्क की गई गाडी के मालिक ने अपना आपा खोकर मकान मालिक के बेटे के साथ हाथापाई शुरू कर दी जिसके बाद धक्का मुक्की मार पिटाई मे बदल गई और गलत जगह गाडी खडी करने वाले सख्स के सडक पर गिरने के कारण सिर से खून बहने लगा तो मामला पुलिस के पास पहुचा एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि गाडी की पार्किग को लेकर जो विवाद हुआ है इस मामले मे तहरीर मिली है और प्रात मेडिकल के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा