गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह का स्थानान्तरण देहरादून जिले में मुख्य विकास अधिकारी पद पर होने के फलस्वरूप शुक्रवार को विकास भवन में तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
आईएएस अधिकारी अभिनव शाह ने जनपद चमोली में दिनांक 29 नवंबर 2023 से छह सितंबर 2024 तक मुख्य विकास अधिकारी के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, परियोजना निदेशक आनंद सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने उनके सौम्य और सरल कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जिला स्तरीय अधिकारियों से मिले सहयोग और आम जनता के प्यार को सराहा और सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी ने टीम भावना के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि नौकरी में मेरी पहली पोस्टिंग जनपद चमोली में हुई थी। जनपद चमोली उनकी स्मृतियों में हमेशा बना रहेगा। विदाई समारोह का संचालन खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी ने किया।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा