राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
पौड़ी गढवाल जनपद के विकास खंड खिर्सू के ढिकालगांव में एक चार साल की बच्ची आइशा पुत्री गणेश नेगी को गुलदार ने आज सुबह निवाला बनाया। बताया जा रहा है कि बच्ची जब घर के आंगन में खेल रही थी, इसी बीच गुलदार ने उसे निवाला बना लिया।
गुलदार के इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बाघ प्रभावित क्षेत्र मे पुलिस को गस्त बढाने के आदेश जारी कर आम जन की जान बचाने के प्रयास किये है घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने वन विभाग को प्रभावित परिवार की मदद करने के निर्देश दिए है।
उधर ग्रामीणों ने हिंसक हो रहे जानवरों को पकड़ने की मांग की है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री