
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार )हरिद्वार
आज एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन ने *माँ गंगा व प्रेमनगर आश्रम घाट के पास वृहत स्तर पर गंगा सफाई अभियान चलाकर पुलिस अधिकारियो और कर्मचारियों ने पॉलीथिन सहित अन्य अपशिष्ट हटाकर मां गंगा को स्वच्छ रखने का आमजन संदेश दिया और मौके पर मौजूद श्रद्धांलुओं और स्थानीय नागरिकों से माँ गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जनता से सहयोग माँगा आपको बता दे क़ी आज हरिद्वार पुलिस के जवानों द्वारा प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट्स के सहयोग से प्रेम नगर आश्रम के पास स्थित गंगा व पास के घाटों पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाकर पॉलिथीन सहित अन्य अपशिष्ट को हटाया गया।
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीओ ट्रैफिक दीपेंद्र कुमार की अगुवाई में जवानों ने पूरे जोश और लगन के साथ प्रतिभाग करते दिखे।

साथ ही पुलिस द्वारा क्षेत्रीय जनता एवं श्रद्धालुओं को जनमानस की श्रद्धा की प्रतीक मां गंगा के जल व घाटों की निरंतर सफाई के लिए जागरूक किया गया।

More Stories
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी