
रिपोर्ट =राजीव शास्त्री बहादराबाद
भगवानपुर = दिनदहाड़े पुलिस के दावो की पोल खोलते हुए बदमाशो ने एक फैक्ट्री कर्मी पर चाकू से हमला कर लाखों रुपए लूट लिये और मौके से फरार भी हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा गया।जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना के करीब ओवरब्रिज पर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कंपनी के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही कर्मचारी से लाखों रुपए की रकम लूट ली। कर्मचारी बैंक से रुपए निकाल कर वापस जा रहा था। सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने इलाके की नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया है। घायल कर्मचारी प्रभाकर बोहरा उम्र 45 वर्ष को रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बता दें कि प्रभाकर भगवानपुर माहाड़ी के पास स्थित टिबरीवाल कंपनी का कर्मचारी है। इस मामले में एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लूट की घटना हुई है, लेकिन कितनी रकम लूटी गई है, इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। घायल से जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जाएगा। दिन दहाडे हुई इस लूट ने हरिद्वार पुलिस कप्तान के दावो की पोल खोल कर रख दी कप्तान भले ही कितने दावे करते नही थक रहे थे और सफलता पर अपनी और अपने स्टाफ की पीठ थपथप रहे थे इस घटना के बाद सकते मे आ गये है और अपनी मूछ पर हमला समझ कर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं अब देखना ये है काबिल कप्तान की पुलिस कितनी काबिल साबित होती है और इस दुस्साहसी घटना करने वालो को कब हवालात की हवा खिलाती है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री