सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
कोलकता प्रकरण के बाद पुलिस भले ही अस्पतालो मे सुरक्षा व्यवस्था पुख्त करने के लाख दावे कर ले पर धरातल पर कम ही दिखाई देते हैं ताजा मामला हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में देखने को मिला जहां अपने मरीज की तीमारदार नाबालिग से जावेद नाम के शक्स ने वॉशरूम का रास्ता पूछने के बहाने नाबालिग लडकी को चौथी मंजिल पर ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाबालिग के चिल्लाने पर मौके पर लोग इकठ्ठा हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर मे देर रात तक हंगामा होता रहा, आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।फिलहाल अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स और लोगों ने जावेद को पकड़ लिया इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई जिसके बाद उसके खिलाफ पीड़िता के भाई की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के भाई ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया है 17 वर्षीय नाबालिग अपनी चाची की तीमारदारी कर रही थी उसकी चाचा अस्पताल में भर्ती है. 17 अगस्त की देर रात नाबालिग वार्ड के बाहर टहल रही थी तभी वहां पुलभट्टा ऊधमसिंहनगर निवासी जावेद खान पहुंच गया उसने वॉशरूम का रास्ता पूछा पीड़िता जवाब देती तभी वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. जावेद बहला-फुसला कर नाबालिग को चौथी मंजिल पर ले गया और जबरदस्ती करने लगा.
नाबालिग ने विरोध किया और शोर मचाया तो जावेद परिजनों को जान से मार डालने की धमकी देने लगा, लेकिन पीड़िता चुप नहीं हुई वह शोर मचाती रही और शोर सुनकर अस्पताल का सुरक्षा गार्ड और पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंच गए. सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता मौके पर पहुंच गए इस दौरान आरोपी पुलिस से अभद्रता की.जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में बीएनएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More Stories
भव्य नारी संस्कार सम्मेलन “नारी शक्ति, समाज की संस्कृति” का आयोजन.!
हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने गौ हत्या के आरोप मे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीनो आरोपी गौ हत्या कर कुछ घंटो भी नहीं बच पाए पुलिस की नज़र से !
देहरादून मे नाज़ायज़ मदरसों पर चला प्रसासन का डंडा, बिना पंजीकरण संचालित एक मदरसा को किया सील,बिना अनुमति के चलने वाले दो अन्य मदरसों के संचालकों से लिया गया शपथ-पत्र.!