
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस के कावड़ यात्रा के दौरान व्यस्तता को मद्देनजर देख अपराधिक प्रवर्ति के लोग मेले के दौरान कालाधन कमाने के लिये अवैध कारोबार मे सक्रिय हो चुके है, एक और पुलिस के सामने कावड़ व्यवस्था तो दूसरी और अपराधिक प्रवर्ति के लोगों पर लगाम, दोनों ही कार्य आवश्यक भी है और जिम्मेदारी भरे भी।
बावजूद इसके उत्तराखण्ड पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाये है जो क्षेत्र मे नशे का कारोबार कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है और जनता को नशे का आदि बना रहे है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा नशा जिसमे अवैध शराब,स्मैक,चरस,गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने को लेकर थाना सिडकुल पुलिस द्वारा वेदिका हर्बल कंपनी के सामने टीन का खोखा के पास से चैकिंग के दौरान दो पुरुष व एक महिला को 20 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ गया, पकडे गये अभियुक्तों मे एक महिला निवासी ग्राम कश्मीरी थाना नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता राजीव नगर कॉलोनी आर्य नगर चौक कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार,राकेश उर्फ कालू पुत्र अजय निवासी राजीव नगर कॉलोनी निकट आर्य नगर चौक कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार व मोहम्मद शाहिद उर्फ काली पुत्र शादी हुसैन निवासी इंदिरा बस्ती लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार जिला हरिद्वार,जिस सम्बन्ध में थाना सिड़कुल मे प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम..उप निरीक्षक मनीषा नेगी, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी,तनवीर अली, ANTF टीम..निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट,उoनिo रंजीत तोमर,

More Stories
एसटीएफ ने पकड़ी इस साल की सबसे बड़ी नशे की खेप,STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कुमाऊँ यूनिट को मिली बड़ी सफलता,करीब 25 लाख रुपयों की MDMA के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,
1 सितम्बर को मौसम विभाग की भारी बारिश की सम्भवना के मद्देनजर देहरादून के समस्त विद्यालयों,कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रादेशिक सम्मेलन को किया सम्बोधित