देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जहां ज जीवन अस्त व्यस्त हैं। नदी नाले उफान पर है। वही देहरादून में रिस्पना नदी के उफान पर आने से अधोइवाला में कई घरों में पानी भर गया। रात तीन बजे लोगों के घरों दुकानों में पानी घुस गया। सड़के तालाब बन गई। बाढ़ जैसे हालात हो गए। रात से ही लोगों ने घरों से निकलना शुरू किया। आरोप है कि कंट्रोल रूम में कॉल करने के बावजूद भी कोई मदद को नही आया।देहरादून में रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नाले-नालियां ओवरफ्लो होने के कारण बरसात का पानी शहर की सड़कों पर नजर आया। जिससे इस दौरान कई जगह जलभराव हो गया। वहीं अधोइवाला और शांति विहार में लोगों के घरों में पानी घुस गया और इससे कई मकानों को नुकसान भी हुआ। कई लोगों का सामान बह गया तो वहीं दुकानों को भी नुकसान हुआ है।अधोइवाला निवासी दीपक राणा ने बताया कि उनके मकान में पानी घुसने की वजह से उन्होंने अपने सामान को सुरक्षित जगह पर रखकर बचाया। मकान के आंगन सहित कमरों दुकानों में पानी भर गया। जिसको बड़ी मुश्किल निकाला गया। उनका राशन इत्यादि समान खराब हो गया है। उन्होंने थाना रायपुर और कन्ट्रोल रूम को फोन कर मामले की सूचना दी। पर कोई मदद के लिए नहीं आया।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में दिखे एसएसपी दून के कडे तेवर, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास