March 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा ने स्वर्गीय श्रीमती कलादेवी की पुण्य तिथि पर संगीतमय सुंदरकांड का किया आयोजन,महान आत्मा के द्वारा किये गये पुण्य कार्यो को किया गया याद।

वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा देहरादून ने श्रीमति कलादेवी की पुण्य स्मृति मे संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन गोयल भवन धर्मशाला,मे किया माजरा में श्रीमति कलावती जी ने अपने जीवनकाल मे विभिन्न जनसेवा के कार्य किये थे जो आज भी लोगो की सेवा करते आ रहे है उन्ही महान आत्मा की पुण्य स्मृति में दिनांक: 12 मई 2024 दिन रविवार को सभा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार राजवंशी, सचिव अशोक गुप्ता के साथ अमन गुप्ता, श्रवण कुमार मित्तल, बकुल गुप्ता, प्रदीप गोयल, डा0 अतुल गुप्ता भू०पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गुप्ता जी और महिला संगठन की अध्यक्ष सीमा राजवंशी सचिव निशी गोयल एवम सभी राजवंशी भाई बंधुओं द्वारा किया गया। श्रीमति कलावती राजवंशी जी सभी राजवंशी परिवारों के लिए आदर्श रहीं हैं उन्होंने अपने अन्तिम समय में राजवंशी परिवारों के समारोह इत्यादि के लिए अपनी सम्पत्ति (घर) दान कर दी। राजवंशी सदस्यों द्वारा रहने के लिए कमरों को बनाया गया। जो आज कलावती धर्मशाला के नाम से जानी जाती हैं। पुण्य आत्मा की स्मृति में वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा, देहरादून भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया

You may have missed

Share