उत्तराखंड में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम, फिर 20 से बदलेगा…..
देहरादून: मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार से पांच दिनों तक पूरे प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है,साथ ही तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार है, मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज छुटपुट बारिश जरूर देखने को मिल सकती है।
लेकिन आगामी चार से पांच दिनों की अगर बात करें तो पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सामान्य बना रहेगा,साथ ही प्रदेशभर में तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अंदेशा है ,वहीं दूसरी तरफ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ।
ही शासन प्रशासन को वनाग्नी की घटनाओं पर भी बारीकी से नजर रखने की जरूरत है ताकि बढ़ते तापमान के साथ वनाग्नी की घटनाएं प्रदेश में दोबारा विकराल रूप न ले सके,हालांकि 20 मई से एकबार फिर मौसम करवट बदल सकता है।


More Stories
*मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना, 18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व ITBP के कुल 66 प्रतिभागी कर रहे प्रतिभाग