
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज मे आज अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गायनी एवं सर्जरी विभाग द्वारा यूट्रेस और ब्रेस्ट केंसर के बारे मे मरीजो और अन्य महिलाओ को जागरुक करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सभी महिलाओ को इस गंभीर बीमारी के लक्षण और बिमारी से बचाव के उपायो से अवगत कराया गया कैम्प मे मौजूद महिलाओ ने कुशल डाक्टरो से इस बिमारी से जुडे सवाल पूछ कर अपनी अपनी शंका का समाधान किया राजकीय दून मेडिकल कालेज द्वारा आयोजित इस कैम्प मे दर्जनो महिलाओ और मरीजो ने भाग लिया ।इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष सयाना, एमएस डॉक्टर अनुराग अग्रवाल, डीएमएस डॉक्टर धनंजय डोभाल, गायनी एचओडी डॉक्टर चित्रा जोशी, डॉक्टर रीना पाल, सर्जन डॉक्टर नेहा महाजन, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा