
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
श्री रामजन्मभूमि अयोध्या में पुर्नस्थापित राम मंदिर में भगवान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आगामी 22 जनवरी को होने वाला हैं। संपूर्ण देश में भगवान राम के दिव्य दर्शनों के प्रति अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा हैं। अयोध्या में रामभक्तों को चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दो अस्थाई हस्पताल स्थापित किए गए हैं। हरिद्वार के सिडकुल की प्रतिष्ठित दवा निर्मात्री कंपनी एकम्स ड्रग्स ने अपने सामाजिक दायित्व के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री अजय कुमार की प्रेरणा से आवश्यक दवाइयों की एक बड़ी खेप को अयोध्या के लिए रवाना किया।
दवाइयों की खेप को एकम्स ग्रुप की को–चैयरमैन अर्चना जैन के साथ अजय कुमार ने संयुक्त रुप से भगवा ध्वज लहरा कर रवाना किया, इस अवसर पर अर्चना जैन ने बताया कि एकम्स ने “मानव सेवा ही माधव सेवा” को आत्मसात कर सेवा प्रकल्पो तथा कार्यों में सदैव ही अग्रणी भूमिका निभाई है, एकम्स ने जरूरतमंदों की हरसंभव सेवा का संकल्प लिया हुआ है।
इस अवसर पर बजरंग दल उत्तराखण्ड के प्रान्त संयोजक अनुज वालिया के साथ एकम्स ड्रग्स के सीनियर स्टाफ अधिकारी उपस्थित रहें।

More Stories
अब केदारनाथ यात्रा मे दिखने लगा विधर्मियों का काला चेहरा , रुद्रप्रयाग पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ साहिल को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद, उत्तरप्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है आरोपी.!
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों पर शिकंजा,जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले हिस्ट्रीशीटर को टिहरी पुलिस ने गिरफ्तार, कर भेजा जेल.!