नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के 12 अधिकारी विजिलेंस की रडार पर चढ गये हैं। विजिलेंस ने इन सभी अधिकारियों की संपत्ति की खुली जांच तेज कर दी है। जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे। उस आधार पर आगे कार्रवाई होगी। वर्ष 2022-23 में ऊधम सिंह नगर व नैनीताल में तैनात 12 अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। मामला ये मामला शासन स्तर तक पहुंचा गया तो शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने इन 12 अधिकारियों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों पर लगे आरोप सही मिले। तब विजिलेंस ने शासन को अवगत करा दिया गया था। जिस पर शासन ने खुली जांच के निर्देश जारी कर दिए। सीओ विजिलेंस अनिल मनराल ने बताया कि जांच के दायरे में 12 अधिकारीयो के नाम संज्ञान मे आए हैं।इस खुली जांच के लिए अधिकारियों के नाम पर मौजूद संपत्तियों, बैंक खातों समेत अन्य रिकार्ड मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दायरे में चार अधिकारी नैनीताल व आठ ऊधम सिंह नगर में सेवा कर चुके हैं। अधिकांश अधिकारी राजस्व व जिला प्रशासन के हैं। पुलिस के एक-दो अधिकारी भी जांच में शामिल हैं। जिनके उपर ऊधम सिंह नगर में कोठी व भारी मात्रा में जमीन लेने का आरोप है।
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त