राजपुर क्षेत्र की कैनाल रोड में गुलदार द्वारा बच्चे पर हमला करने की घटना के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पुलिस को प्रभावित इलाकों में वाहनों से नियमित गस्त के निर्देश दिये थे जिसके चलते राजपुर तथा रायपुर पुलिस द्वारा नियमित रूप से प्रभावित इलाकों में वाहनों से गस्त की जा रही है और पुलिस खुद सडको पर रहकर लाउड हेलरो के माध्यम से लोगो को घरो मे रहकर सावधान रहने की अपील कर रही हैै साथ-ही साथ गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित कर अपेक्षित सहयोग दे रही है और आमजन से अनुरोध कर रही है की प्रभावित इलाकों में रात्रि के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकले तथा अपने आसपास गुलदार के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचित करें पुलिस के इस प्रयास के बाद स्थानीय निवासी कमल कुमार अरविन्द कुमार और ममता गौड का कहना है कि पुलिस की लगातार चल रही गस्त के बाद गुलदार की दहशत तो जरूर है मगर अब डर कम लग रहा है।

More Stories
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी भेजा जेल, पुलिस ने कबाड़ी और आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर चोरी का सामान किया बरामद.!