
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगल में घांस काट रही खष्टी देवी पर तीन भालुओं का हमला। महिला को घायलावस्था में बी.डी.पाण्डे अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
नैनीताल से किलबरी कुंजखडक मार्ग में सौड़ गांव के जंगल मे घांस काटने गई 37 वर्षीय खष्टी देवी पर भालू ने पीछे से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वहां तीन भालू थे जिसमें से एक ने हमला किया और खष्टी देवी को घसीटते हुए ले गया। प्रत्यक्षदर्शी नीरज के अनुसार सवेरे 9:30 बजे हुई इस घटना में खष्टी देवी को भालू घसीटते हुए ले जा रहा था, जब उसके साथ वहां मौजूद चार अन्य लोगों ने हल्ला मचा दिया। जंगल में घांस काट रही खष्टी देवी को छोड़कर तीनों भालू भाग गए। नीरज ने बताया कि तीनों भालू वयस्क थे और हुलिए से हिमालयन बेयर प्रतीत हो रहे हैं। महिला के कान, गले और पीठ पर पंजों से निशान है, जिन्हें स्टिचिंग कर महिला को एडमिट किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी की तरफ से त्वरित सहायता के रूप में महिला के परिजनों को दस हजार रुपये की धनराशि दी गई। वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और क्षेत्र में गश्त का आश्वासन दिया है।

More Stories
देर रात बारिश के बीच कीर्तिनगर पुलिस का सराहनीय रेस्क्यू दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चालक को सकुशल निकालकर बचाई वाहन चालक की जान!
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी,चारधाम यात्रा पंजीकरण 6 लाख से अधिक पहुंची,इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद।
उधम सिंह नगर पुलिस ने लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की नकली NCERT पुस्तकों का बड़ा जखीरा किया बरामद, DGP उत्तराखंड ने पुलिस टीम को 20 हजार की धनराशि से पुरस्कृत करने की कि घोषणा !