
आज शाम लगभग 6 से 6:30 बजे के बीच, चीड़ों वाली खाला, रिसपाना नदी के जंगल झाड़ी क्षेत्र में गुलदार द्वारा 12 वर्षीय बच्चे निखिल,पुत्र श्री शेर बहादुर पर हमला कर दिया गुलदार ने किशोर के सर को अपने मुह॔ मे दबा कर जंगल मे लेजाने का प्रयास किया लेकिन शोर सुनकर गुलदार ने निखिल को छोड़कर जंगल मे छंलाग लदा दी घटना की सूचना मिलते ही अपना क्षेत्र ना होने के बावजूद जाखन चौकी इंचार्ज विकेन्द्र अपने साथियो के साथ मौके पर पहुचे और घायल की गंभीर हालत को देखते हुए 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा
गुलदार के हमले मे किशोर के सर पर गहरी चोट आई ये वाक्य,उस वक्त हुआ जब निखिल अपने साथियों के साथ जंगल की झाड़ी क्षेत्र में आग जलाने के लिए लकड़ियां बीनने गया था वन विभाग को सूचना मिलने पर तत्काल उप प्रभागीय वन अधिकारी, उदय गौड़ के नेतृत्व वाली टीम ने मौके पर पहुंच कर घायल बच्चे को दून अस्पताल में मुलाकात कर उसके परिजनों को सहायता धनराशि दी गई घटना स्थल पर रायपुर रेंज की टीम द्वारा तत्काल पिंजरे एवं ट्रैप कैमरे लगा दिए गए हैं एवं गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए टीम तैनात कर दी गई हे फिलहाल गुलदार के हमले मे घायल हुए घायल निखिल का उपचार दून मैडिकल कालेज मे चल रहा है इलाज कर रहे डाक्टरो का कहना है कि फिलहाल घायल की हालत चिन्ताजनक लेकिन खतरे से बाहर है हालत अभी खतरे से बाहर है ।


More Stories
देहरादून की राजपुर पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी अवैध तमंचे के दम पर देने जा रहा था किसी घटना को अंजाम, पुलिस की मुस्तैदी ने आरोपी के मंसूबो पर फैर दिया पानी.!
परिवहन आयुक्त कार्यालय मे एक दिनी प्रशिक्षण का हुआ आयोजन,कार्यक्रम मे प्रशिक्षुओ को सड़क सुरक्षा एवं क्रैश इनवेस्टीगेशन विषय को लेकर दिया प्रशिक्षण !
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने एटीएम तोड़ने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से ए टी एम तोड़ने के औजार किये बरामद.!