
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखंड के नैनीताल में आज ब्लॉगर, फोटोग्राफर, ट्रैकर और फ़ोटो जर्नलिस्ट अमित साह की मौत मामले में ‘जस्टिस फ़ॉर अमित'(न्याय दो)की मांग को लेकर, आंदोलनकारियों ने कैंडल जलाई और दो मिनट का मौन रखा। आन्दोलनरत लोगों ने अपने स्वास्थ्य की फिक्र करते हुए अस्पताल के चिकित्सकों को लापरवाही से बाज आने को कहा।
नैनीताल के बी.एम.साह ओपन थियेटर में आज शाम अमित साह के रिश्तेदार, दोस्त, प्रशंसक और आम लोग एकत्रित हुए। उन्होंने हाथों में मोमबत्ती लेकर अमित के साथ बिताए पलों को याद किया। कुछ वक्ताओं ने अस्पताल में सही उपचार की कमी से मरे बीमारों की घटनाएं बताई। सभी ने एक आवाज में एकजुट होकर लापरवाह और भ्रष्ट अस्पताल सिस्टम के खिलाफ लड़ने का मन बनाया। कैंडल जलाने पहुंचे लोगों की आंखों में आंसू थे और उन्होंने एक दूसरे को दिलासा दिलाई। लोग, जस्टिस फ़ॉर अमित साह लिखे पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे थे। आन्दोलनरत लोगों ने बताया कि उन्होंने बुधवार को अस्पताल में कैंडल जलाई थी, लेकिन बीमारों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए आज ओपन थियेटर में दो मिनट का मौन रखकर और कैंडल जलाकर न्याय की मांग की। बताया गया कि शुक्रवार शाम 6 बजे एक बार फिर इसी तरह का आयोजन किया जाएगा और जांच के तीन दिन पूरे होने के बाद न्याय न मिलने पर आगे की रणनीति तय करेंगे।
इस दौरान हिमानी साह, काजल, भारती साह, अदिति खुराना, अनमोल नेगी, राजीव नागिया, मारुति साह, रानी, विनीता, शालिनी, रेनुका, मीनू, सुनीता सैम्युल हक, गज़ाला कमाल, रवि फ़रतीयाल, अजय पाल, मदन मेहरा, अजय पवार, अभय साह, रोहित वर्मा, किशन, गर्वित, युवराज, रमा साह, बीना रावत, रोहित जोशी, जुनैद, पवन कुमार, मंनोज जगाती, सौरभ रावत, समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।अमित के प्रशंसकों ने उसके साथ बिताए अपने अपने अनुभव साझा किए।


More Stories
जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक,नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयनःडीएम,छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार.!
नगर पालिका निर्वाचन (किच्छा एवं सिरौलीकलां) ऊधमसिंहनगर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते निर्विघ्न हुआ संपन्न एसएसपी अजय गणपति ने दल बल सहित किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और pac रही तैनात.!
नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश के प्रकरण में 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,45 लाख रुपयों मे बना कर दिया था पूर्व सवतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र.!