नगर निगम की टीम को निरीक्षण में तीन स्कूलों सहित छह जगह डेंगू का लार्वा मिला। टीम ने लार्वा नष्ट कर इन पर जुर्माना लगा दिया। चेतावनी दी कि दोबारा लार्वा मिला तो पांच गुना जुर्माना लगाया जाएगा।
बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की टीम माॅल, टावरों के बेसमेंट, छतों एवं घरों का लगातार निरीक्षण कर रही है। बृहस्पतिवार को टीम की ओर से शहर में स्कूलों, निर्माणाधीन बिल्डिंग एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसजीआरआर स्कूल करनपुर में लार्वा मिलने पर स्कूल पर दस हजार, ब्राइट स्कूल करनपुर पर दो हजार, द गुरुकुल इंटर कॉलेज पर दस हजार रुपये का जुर्माना गया। इसके साथ ही लक्ष्मी विला जीएमएस रोड पर बीस हजार, उनीश खान अजबपुर पर दस हजार रुपये व तनिष्क कारगी चौक पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। सभी को सख्त हिदायत दी गई कि दोबारा लार्वा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही निगम की ओर से 14 वार्डों में फॉगिंग और दस वार्डों में लार्वा नाशक दवा का छिड़काव किया।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा