अब उत्तराखंड में यहाँ जिला पंचायत चुनाव फिर टले, जानिए क्या है कारण…..
देहरादून : उत्तराखण्ड शासन से शासनादेश संख्या-167/XII (1)/22-86 (16)/2019- TC दिनांक 24 मार्च, 2022 के द्वारा जनपद हरिद्वार के ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन हेतु संशोधित समय-सारणी निर्गत की गई थी।
जिसमें उल्लेखनीय है कि शहरी विकास अनुभाग-3 उत्तराखण्ड़ शासन की अधिसूचना संख्या – 166 (2) / IV (3)/2022-1(7 न०नि०) / 2021 दिनांक 31 मार्च, 2022 के द्वारा जनपद हरिद्वार के विकास खण्ड लक्सर के ग्राम सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत में गठित हो जाने के फलस्वरूप जिला पंचायत हरिद्वार व क्षेत्र पंचायत लक्सर के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र प्रभावित हो रहे है, जिस कारण जनपद हरिद्वार में पुनः परिसीमन कराये जाने की अपरिहार्यता है।
अतः उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या-181(1)/XII (1)/22-86 ( 16 ) / 2019 – TC दिनांक 02 अप्रैल, 2022 के कम में इस कार्यालय की विज्ञप्ति संख्या- 1832 / पं0-7/ त्रि0पं0नि0 / आरक्षण / 2021-22 दिनांक 26 मार्च, 2022 द्वारा निर्गत जनपद हरिद्वार के ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है।


More Stories
प्रदेश संगठन महामंत्री लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अंकुर कर्णवाल ने राष्ट्रीय दिया समाचार के प्रति धन्यवाद किया प्रेषित, जन समस्यायो को प्रमुखता से उठाने पर आभार किया प्रकट,प्रधान सम्पादक को उत्तराखंड के दबे कुचले लोगो की आवाज़ उठाने का दिया सुझाव.!
देहरादून के मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम,एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं राखी निर्माण से कर रहीं अच्छा कारोबार, दून के मॉल और सचिवालय में राखियो के लगेंगे स्टॉल !
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र मे गाय के अवशेष मिलने के बाद हिन्दू सगठनो मे फैला रोष,ग्रामीण और हिन्दू सगठनो मे गाय के सिर को सड़क पर रखकर दिया धरना, प्रदर्शनकारियो ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की कि मांग,