
देहरादून: हेमकुंड गुरुद्वारा परिसर में खुलेगा बुकिंग काउंटर, नहीं जाएंगी टाटा सूमो और बोलेरो जब यात्रा पर चरम पर होती है तब रोटेशन से बसें नहीं मिल पातीं। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि रोटेशन की ओर से गुरुद्वारा परिसर में बुकिंग काउंटर खोला जाएगा।हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुद्वारा परिसर में बस बुकिंग काउंटर खोला जाएगा
एआरटीओ और रोटेशन कार्यालय परिसर में पहाड़ी उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। शराब पीकर बस चलाने वाले चालकों का तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।चारधाम की तैयारियों को लेकर एआरटीओ (प्रशासन) अरविंद पांडेय ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की। बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने कहा, ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब के लिए एक सप्ताह केवल एकतरफा यात्री मिलते हैं। एक सप्ताह बाद वहां से आने वाले यात्री मिलने के बाद औसत सही आता है। गुरुद्वारा प्रबंधक ने कहा कि जब यात्रा पर चरम पर होती है तब रोटेशन से बसें नहीं मिल पातीं। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि रोटेशन की ओर से गुरुद्वारा परिसर में बुकिंग काउंटर खोला जाएगा। गुरुद्वारा परिसर में दो-तीन बसें खड़ीं रहेंगी। सुबह-सुबह बसें हेमकुंड साहिब के लिए रवाना की जाएंगी।
एआरटीओ ने कहा कि बस ऑपरेटरों को स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए यात्रियाें को जागरूक करना चाहिए। जिस पर रोटेशन के अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि रोटेशन के कार्यालय परिसर में एक काउंटर खोला जाएगा। एक काउंटर एआरटीओ कार्यालय परिसर में खोला जाएगा। बैठक में रोटेशन के अध्यक्ष नवीन रमोला, मनोज ध्यानी, जितेंद्र नेगी, भूपाल सिंह, मेघ सिंह चौहान, अनुराग पुरोहित, आशु शर्मा, प्यारेलाल जुगरान, एआरटीओ मोहित कोठारी आदि उपस्थित रहेपर्वतीय क्षेत्रों में संचालित सभी टाटा सूमो नहीं जा पाएंगी यात्रा पर
एआरटीओ प्रशासन ने कहा कि जब यात्रा पीक पर होती है तब बस अड्डे में यात्रियाें की भीड़ हो जाती है। इस पर ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि जो टाटा सूमो, बोलेरो गांव से सवारियां ले जाती हैं वे सभी यात्रा में जाती हैं। इससे बाहर से ऋषिकेश आने वाले यात्रियों को गांव जाने के लिए सवारी गाड़ी नहीं मिलती। एआरटीओ ने कहा कि सभी टाटा सूमो, बोलेरो को यात्रा पर नहीं भेजा जाएगा। इसके लिए इन वाहनों का शेड्यूल बनाया जाएगा ताकि बस अड्डे पर भीड़ न लगे।
कुमाऊं की 30 बसें यात्रा में आएंगी
बैठक में रोटेशन के अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि कुमाऊं से रामनगर यूजर्स की 30 बसें चारधाम यात्रा में शामिल होंगी। हरिद्वार और देहरादून के ट्रांसपोर्टरों से भी बात हो गई है।
केवल अधिकृत ट्रेवल एजेंटों को मिलेंगी बसें
एआरटीओ ने कहा कि केवल अधिकृत ट्रैवल एजेंट को ही रोटेशन से बसें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार यह आरोप लगते थे कि रोटेशन से अधिकृत एजेंटों के बजाय बाहरी लोगों को बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन इस बार रोटेशन से बाहरी लोग बसें बुक नहीं करा सकेंगे।
‘आईएसबीटी में अब सूखा नशा भी बिक रहा’
बैठके में टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने कहा कि आईएसबीटी परिसर में कुछ खोखाें में खुलेआम शराब बिक रही है। वहां पर शराब की दुकान रातभर खुली रहती है। कहा कि अब तो आईएसबीटी परिसर में सूखा नशा भी बिक रहा है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एआरटीओ ने कहा कि शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह गढ़वाल कमिश्नर को पत्र लिखेंगे।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की चरथावल पुलिस ने एक शातिर गौकश अभियुक्त को मुठभेड के बाद घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शस्त्र किया बरामद, आरोपी पुलिस पर फायर झोंक कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने गौ कश को तैमूरलंग बना कर भेज दिया अस्पताल !
चारधाम यात्रा–2026: सुरक्षा, समन्वय और सुदृढ़ व्यवस्था के साथ पौड़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।“जोन-सेक्टर प्लान के तहत कड़ी निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष तैनाती, CCTV सर्विलांस एवं व्यापक ब्रीफिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के दिये सख्त निर्देश।
श्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर दी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीं शुभकामनाएं,चारधाम यात्रा के दौरान यात्री क्लाइमेटाईजेशन का रखें ध्यान: महाराज*