
आज पुलिस लाइन देहरादून में बॉडी वार्न कैमरों के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों को बॉडी वार्न कैमरों की उपयोगिता एंव उपयोग करने के तरीकों के समबन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को बताया गया कि किस प्रकार बॉडी वार्न कैमरे पुलिस की कार्यप्रणाली में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बॉडी वार्न कैमरों से जहां एक तरफ पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढेगी, वहीं दूसरी ओर उक्त कैमरे किसी घटना के घटित होने पर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के लिये सहायक सिद्ध होगें। इसके अतिरिक्त विवेचना के दौरान गवाहों के बयानों तथा घटना स्थल के निरीक्षण में भी बॉडी वार्न कैमरे एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं, जो न्यायिक प्रक्रिया के दौरान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही