उत्तराखंड में अब अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ बनेंगे नगर निगम, ओबीसी आरक्षण भी मंजूर……
देहरादून: अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ भी नगर निगम बनेंगे। कैबिनेट ने दोनों पालिकाओं का दर्जा बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके साथ प्रदेश में नगर निगमों की संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी। डोईवाला पालिका परिषद को सी श्रेणी से ए श्रेणी में शामिल किया गया है।
कैबिनेट ने स्थानीय निकायों में स्थानों और पदों पर ओबीसी आरक्षण विधेयक 2024 को भी विस के पटल पर रखने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही निकाय चुनाव का रास्ता भी साफ हो गया है। नगर पालिका परिषद रामनगर के सीमा विस्तार व नगर पालिका कर्णप्रयाग से सेमीग्वाड़ क्षेत्र को अलग करने को मंजूरी दी गई। नगर पालिका नगला की सीमा से गोविंद वल्लभ पंत यूनिवर्सिटी बाहर होगी।


More Stories
हरिद्वार के बाहदराबाद का उस्मान चलने फिरने मे है लाचार, लेकिन नामाकुल फिर भी कर रहा था अवैध नशे का कारोबार, बाहदराबाद पुलिस ने लाखो रुपयों की चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
एसएसपी श्वेता चौबे की टीम ने नशे के नेटवर्क पर कि पुनः सर्जिकल स्ट्राइक, करीब एक किलो चरस के साथ दो नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,टीम ने नशा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी किया सीज, उत्तरप्रदेश मे शामली के रहने वाले है दोनों आरोपी.!
जनपद में मानसून को लेकर अलर्ट, डीएम ने आपदा कंट्रोलरूम का किया निरीक्षण; सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश; नदी नालो के पास सीसीटीवी कैमरे और वार्निंग सायरन लगाने के दिये निर्देश,