टिहरी: उत्तराखंड में टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में कथित तौर पर एक किशोरी के लापता होने के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मंगलवार को एक मुस्लिम युवक की दुकान में तोड़फोड़ की पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सोमवार देर रात से गायब किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी गई है। साथ ही, आरोपी की भी तलाश की जा रही है। कीर्तिनगर बाजार क्षेत्र में सुबह से ही किशोरी को ढूंढने और समुदाय विशेष के कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोग प्रदर्शन करते रहे।
प्रदर्शनकारियों ने एक युवक की दुकान में तोड़फोड़ की। बाद में उन्होंने कुछ और दुकानों के होर्डिंग भी तोड़ डाले। आक्रोशित लोगों ने कीर्तिनगर मुख्य बाजार से होते हुए जाखणी तक रैली निकाली। इस दौरान भारी पुलिस बल बाजार क्षेत्र में तैनात रहा। इस बीच भाजपा नेता लखपत भंडारी ने कहा कि नगर क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को साजिशन धर्म विशेष के प्रति आकर्षित किया गया। उसे धार्मिक रूप से भी गुमराह करने की कोशिश की गई।
आरोपी सलमान के खिलाफ केस दर्ज
लखपत भंडारी ने कहा कि इस संबंध में पुलिस को पहले भी सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी फरार है। किशोरी का पता भी अब तक पुलिस नहीं लगा पाई है। टिहरी के अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने कहा कि बिजनौर जिले के नजीबाबाद निवासी सलमान के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम व पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द