
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने श्रीमती पार्वती दास को विधायक पद की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की नव निर्वाचित सदस्य श्रीमती पार्वती दास को शुभकामनाएं दी और बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के इतिहास में पहली बार बागेश्वर की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। बागेश्वर के विकास के लिए स्व. श्री चंदनराम दास द्वारा जिन कार्यों को आगे बढ़ाया गया था, अब इन कार्यों को श्रीमती पार्वती दास तेजी से आगे बढ़ाएंगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट उपस्थित थे।

More Stories
एम्स ऋषिकेश में आयोजित संस्थान के पांचवे ’व्हाइट कोट सेरेमनी’ आयोजन के दौरान एमबीबीएस वर्ष 2026 बैच प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मेडिकल प्राफेशन की ली शपथ, भावी डॉक्टरों को व्हाइट कोट की गरिमा, चिकित्सा पेशे की जिम्मेदारी और मरीजों के प्रति सेवा भाव के समर्पण का दिया संदेश!
मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में दो मोटर मार्गों के नव निर्माण हेतु ₹11.05 लाख की स्वीकृति,. क्षेत्र वासियो को मिलेगी अवगमन मे साहूलियत. !
उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन अधिकारियों के तबादले, सरकार ने 24 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले