
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
दिनांक – 25/03/2025 को वादिनी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर तहरीर दी की उनकी 03 वर्षीय पुत्री के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर अंतर्गत धारा 65 (2) बीएनएस व 5(ड)/06 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता एंव गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26/03/25 को अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से अभियुक्त जॉनी पुत्र रवि निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
जॉनी पुत्र रवि निवासी सपेरा बस्ती, मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 34 वर्ष
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास
2- म0उ0नि0 स्मृति रावत
3- म0का0 रजनी नेगी
4- का0 बृजमोहन कनवासी
5- का0 नीरज

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !