
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की नेहरु कॉलोनी पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के कब्जे से घटना में चुराई गयी ढाई लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद भी बरामद कर ली है प्राप्त जानकारी के अनुसार
दिनांक 31/12/2025 को वादी सतीश भण्डारी पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी म0नं0 – 178 शिवलोक कॉलोनी, पो०- डिफेन्स कॉलोनी, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिनांक 30/12/2025 की रात्रि में उनके घर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी करने के संबंध में दिया गया। जिस पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0-428/25 धारा-305(a), 331(4) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के शीघ्र अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना नेहरू कॉलोनी पर टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 25/01/2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त साहिल उर्फ बादशाह पुत्र जगन्नाथ निवासी मुरादपुर माल्ला थाना मुरादपुर जिला तरन तारन पंजाब उम्र 26 वर्ष को नेहरुकोलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चुराई गई ढाई लाख रुपए कीमत की ज्वेलरी बरामद हुई।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
साहिल उर्फ बादशाह पुत्र जगन्नाथ निवासी मुरादपुर मल्ला थाना मुरादपुर, जिला तरन तारन, पंजाब उम्र 26 वर्ष।
*बरामद माल :-*
घटना में चोरी की गई ज्वैलरी *(अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपए)*
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 कमलेश प्रसाद, चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी
2- कांनि0 श्रीकांत ध्यानी
3- कांनि0 विनोद बचकोटी
4- कांनि0 बृजमोहन रावत
5- कानि0 अर्जुन कुमार
6- कानि0 पप्पू
7- कानि0 अर्जुन चौधरी
8- कानि0 आशीष शर्मा (एसओजी)

More Stories
आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन हेतु यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
टी- स्टेट प्रेमनगर में हुई गोकशी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने टी स्टेट मे हुई गौ कशी का किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को एसओजी के सहयोग से किया गिरफ्तार !