
सुनील सोनकर(राष्ट्रीय दिया समाचार) मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। लैंडौर सर्वे चौक और मसूरी-लैंढौर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाज, खेल और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, चार बार सभासद रहीं जसवीर कौर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को शॉल व मोमेंटो भेंट किए गए। प्रसिद्ध हास्य कलाकार त्रिलोक चौहान को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने राष्ट्रीय पर्वों पर राजनीति करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस सभी के लिए समान है और इसे राजनीतिक मंच नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए माल रोड सौंदर्यीकरण, स्वच्छता कर्मचारियों को ₹500 मानदेय, टाउन हॉल को जनता को समर्पित करने और लैंडौर में निशुल्क पार्किंग व्यवस्था को प्रमुख बताया। उन्होंने लैंढौर बाजार की अव्यवस्था पर चिंता जताते हुए स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की।

More Stories
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण,गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री.!
रुद्रप्रयाग पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन, डोली के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद।
हरिद्वार क़ी बाहदराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी के 10 दो पहिया वाहन किये बरामद, पकड़ा गया आरोपी अपने नशे क़ी लत को पूरा करने के लिए देता था वाहन चोरी क़ी घटना को अंजाम, शातिर चोर पहले भी वाहन चोरी मे खा चूका है जेल क़ी रोटियां.!