वन्य जीवो के प्राणो की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले वन्य रक्षको की याद मे वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित ’’वन शहीद स्मारक’’ प्रांगण में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों की याद में मनाया जाता है

इस अवसर पर वन शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया तदोपरांत भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के महानिदेशक अरूण सिंह रावत, भारत ज्योति, निदेशक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, डा0 रेनू सिंह निदेशक वन अनुसंधान संस्थान व उपस्थित अधिकारियों द्वारा वन शहीदों को श्रद्वांजली दी गई व श्रद्वासुमन अपिर्त किए गए।
वन शहीद दिवस के इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् एवं वन अनुसंधान संस्थान के वन अधिकारी व वैज्ञानिक ने भी वन शहीदों को श्रद्वासुमन अपिर्त किए।


More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त