शहर मे लगी ट्रेफिक लाइटो के सामने बेतरतीब बढ़ रही पेडो की डालियो के चलते कई चौराहो पर उहपौश की स्तिथि बनी रहती थी कई बार होता था कि ग्रीन लाईट होने के बाद भी गाडीया खडी रहती थी और कभी रेड लाइट होने के बावजूद यातायात चलता रहता था जिसका कारण ट्रेफिक सिग्नल के सामने आई पेडो की डालियो के कारण सिग्नल का दिखाई ना देना था जिसके चलते हमेशा दुर्घटन का भय बना रहता था इस समस्या से निपटने के लिए खुद अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून* ने वन विभाग से प्राप्त अनुमति के आधार पर *निरीक्षक यातायात प्रदीप कुमार* को इन ट्रेफिक लाइट पर से पेड़ की टहनियों की लॉपिंग हेतु निर्देशित किया जिसमें निरीक्षक यातायात प्रदीप कुमार एवं मुख्य आरक्षी कुलदीप कोहली* द्वारा इनकम टैक्स तिराहा पर लाइट में बाधा बन रही पेडो की टहनियों की लॉपिंग की गई । शहर के अन्य क्षेत्र अंतर्गत अन्य तिराहा /चौराहों पर चिन्हित ऐसे पेड़ जिनके कारण ट्रैफिक लाइट दिखाई देने में बाधा उत्पन्न हो रही है उनकी लॉपिंग की जायेगी ताकि ट्रेफिक लाईटे सभी वाहन चलाने वालो को साफ साफ दिखाई दे सके और यातायात सामान्य रूप से चलता रहे यातायात पुलिस के इस प्रयास की आमजनो द्वारा काफी सराहना की जा रही है
More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!