
भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने इस वर्ष की योजना मे नय सांसद आदर्श ग्राम चयन किया है। इसके लिए देहरादून के सहसपुर ब्लाक के हरीयावाला कलां गांव का चयन किया गया है।
डा. नरेश बंसल ने अपने नोडल जिले देहरादून के सहसपुर ब्लाक के हरियावाला कलां गांव का चयन किया है जिसे बतौर सांसद गोद लेकर इस गांव के विकास की रूपरेखा भी तय करने हेतु,आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता मिलन कर समस्या जानने हेतु आज शनिवार डा. नरेश बंसल सभी संबंधित अधिकारीगण के साथ गांव हरियावाला पहुंचे व उपस्थित जनप्रतिनिधिगण व गांव के निवासीयो से समस्याए जानी व विकास हेतु सुझाव मांगे जिसके तहत गाँव के विकास का प्लान अधिकारीगण के साथ बैठक मे तय किया जाएगा।इससे ग्राम व्यवस्था को भी सशक्त किया जा सकेगा।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी जी का सपना संपूर्ण भारत के विकास का है वह तभी संभव जब गांव का विकास हो उसके तहत सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत उन्होने ये गांव गोद लिया है अब यह गांव सांसद के गोद लिए गांव के तौर पर प्रशासनिक स्तर पर निगरानी में रहेंगा और योजनाओं से संतृप्त करने के साथ ही गांव में विकास की अतिरिक्त योजनआों को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
डा. नरेश बंसल ने समस्त विभागों को निर्देशित किया है कि उक्त ग्राम पंचायत की कार्य योजना डीआरडीए में उपस्थित होकर पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद गांव को समग्र योजना से आच्छादित करने के अभियान में जुटेंगे। इस कार्य मे किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।उन्होंने स्थानीय स्तर पर विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए लक्ष्य निर्धारण कर कार्य करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि मूल रूप से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय से कार्य करने के बाद ही योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा सकता है।
डा. नरेश बंसल ने कहा की पहले उन्होने इस योजना के तहत रायवाला ब्लाक के जीवनवाला एवं हरिपुर कलां गांव लिए थे जिनमे विकास योजनाओ के पहुंचने व रेगुलर मानीटरिंग से वहां विकास पहुंचा है और लोगो का जीवन आसान हुआ है,उन्हे नित नई योजना का लाभ मिल रहा है।

बैठक मे माननीय विधायक सहदेव पुंडिर जी,सीडीओ अभिनव शाह ,पीडी विक्रम ,जिला पंचायत सदस्य कंचन देवी ,ग्राम प्रधान रजनी देवी ,प्रधान कंडोली कोमल देवी ,धीरज गुलेरिया कनिष्ठ प्रमुख,पुर्व प्रधान आशीष नेगी,मेघ सिंह आदी संबंधित जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण,पार्टीपदाधिकारीगण व भारी संख्या मे आमजन उपस्थित रहे।

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!