
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों उत्तराखंड में हैं। शनिवार को फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। देहरादून स्थित सीएम आवास पर दोनों की बीच काफी देर तक चर्चा हुई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नाना पाटेकर को पौधा देकर सम्मानित भी किया।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस अवसर पर नाना पाटेकर से प्रदेश में लागू नई फिल्म नीति को लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बता दें कि नाना पाटेकर सबसे पहले चमोली गए थे। चमोली जिले में जोशीमठ की वादियां नाना पाटेकर को इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने यहां पर बसने की इच्छा जताई थी।इसके बाद उन्होंने ऋषिकेश में गंगा आरती में भी प्रतिभाग किया और परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद महाराज से भी उन्होंने भेंट की थी। गौरतलब हो कि नाना पाटेकर इन दिनों रुद्रप्रयाग और चमोली के रमणीक स्थलों पर एक मराठी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिता-पुत्र के संबंधों पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग केदारनाथ, नारायणकोटी और देवर गांव में भी हुई। इस साल के आखिरी में फिल्म रिलीज होगी।


More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द