दिनांक 02.10.2022 को कुछ राजनीतिक/गैर राजनैतिक संगठनों द्वारा कतिपय विषयों को लेकर उत्तराखण्ड बन्द का आवाह्नन किया गया है। जिसके परिपेक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल न हो, बंद के दौरान किसी भी सरकारी व प्राइवेट संपत्ति को नुकसान न पंहुचाये, शाति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस को सहयोंग प्रदान करें, बंद में सम्मिलित प्रत्येक व्यक्ति के गतिविधियो मे पुलिस की कडी निगरानी रहेगी और गलत और विधि विरूद्ध काम करने वालों के विरूद्ध कठोरतम, दण्डात्मक एवं विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी। सभी से निवेदन है कि शाति व्यवस्था बनाये रखें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के निर्देशन पर जनपद देहरादून को बंद के आवाह्नन के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 09 सुपर जोन, 21 जोन, व 43 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुपर जोन में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी , जोन में सम्बन्धित थाना प्रभारी व सेक्टर में सम्बन्धित चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर 1 कंपनी डेढ सेक्सन पुरूष/महिला पीएसी व फायर सर्विस को फायर टेंडर सहित नियुक्त किया गया है। उक्त सम्पूर्ण पुलिस बल पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में नगर/ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त रहेगा।

More Stories
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय-सुभारती अस्पताल में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण सम्मान समारोह का आयोजन, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मश्री भगत सिंह कोश्यारी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ