
नैनीताल की काला ढूँगी पुलिस को *ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने हत्या के मामले में फरार ₹25 हजार के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है गौरतलब है की *एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर फरार चल रहे इनामी अपराधियों* के विरुद्ध चलाए जा रहे *“ऑपरेशन प्रहार”* अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार थाना कालाढूंगी में पंजीकृत *FIR संख्या-37/2026, धारा 103(1) BNS* से संबंधित ₹25,000 के इनामी फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार मिलने की सभी संभावित स्थानों पर
दबिश दी जा रही थी।
उक्त अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त द्वारा वादिनी के पति *वैभव कुमार* के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं, जिनकी उपचार के दौरान *सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली* में मृत्यु हो गई थी।
*मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा अभियुक्त पर ₹25,000 का ईनाम* घोषित किया गया था।
लगातार की जा रही सघन तलाश, तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से पुलिस टीम ने अभियुक्त को *देवलचौड़ रोड, रामजी विहार गेट नंबर-4 के सामने, हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार* कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारी-*
*मुकुल जैन पुत्र रमेश चन्द्र जैन निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली*
*गिरफ्तारी टीम*
* व0उ0नि0 पंकज जोशी
* का0 अखिलेश तिवारी
* का0 तेजपाल
*जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” अभियान आगे भी इसी प्रकार प्रभावी रूप से जारी रहेगा।*

More Stories
उत्तराखण्ड में पहली बार SIM Box के माध्यम से संचालित अवैध टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़,STF की साइबर कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई, अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का पर्दाफाश,114 अवैध सिम कार्ड सहित 02 SIM Box, 77 एंटीना, राउटर, मोबाइल एवं अन्य उपकरण बरामद,विदेशी/VoIP कॉल्स को भारतीय लोकल नंबर में बदलकर पहचान छिपाने का था खेल,बांग्लादेश के साइबर अपराधियों से नेटवर्क जुड़े होने की जानकारी, करीब 07 माह से संचालित था अवैध गेटवे. !
जोमेटो के डिलीवरी बॉय की कुटाई करने वाले सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब के नशे मे आरोपी ने की थी डिलीवरी बॉय की पिटाई !
रुद्रपुर बॉर्डर पर चोरो को पुलिस ने लुटा,आबकारी पुलिस वाले लाखो के कीमती गहने कर गये हड़प,कमबख्त कैमरो मे खोल दिया सारा राज,