कमल जगाती,(राष्ट्रीय दिया समाचार )कुमांऊ हैड
उत्तराखण्ड में नैनीताल के एक होटल में बीते दिनों हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए युवती के साथ आए गुलजार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
मालमे के अनुसार बीती 2 अगस्त को नैनीताल के तल्लीताल स्थित एक निजी होटल में मुरादाबाद निवासी 32 वर्षीय इरम खान का शव मिला था। इरम अपने साथी गुलजार के साथ नैनीताल घूमने आई थी। मामले की जांच में जुटी नैनीताल पुलिस ने सी.सी.टी.वी.कैमरों को चैक किया और सम्बन्धित लोगों के कॉल डिटेल चैक किये। मृतक इरम खान का विसरा परीक्षण के लिए रुद्रपुर के आर.एफ.एस.एल.लैब भेज गया जिसमें जहर की पुष्टि हुई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि इरम ने आरोपी गुलजार के विरुद्ध मार्च 2023 में थाना मुगलपुरा मुरादाबाद में 64/23 धारा 376/377/313/504/506 आई.पी.सी., 67 आई.टी.एक्ट पंजीकृत कराया था, जिसमें विवेचना धारा 504/506 आई.पी.सी.और धारा 67 आई.टी.एक्ट के तहत आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।
जांच में ये भी सामने आया कि इरम, मौ.गुलजार से अलग अपने घर पर रह रही थी, आरोपी इरम पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डालता था। इसी साजिश के तहत गुलजार, इरम को नैनीताल घुमाने लाया और होटल में रात को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इरम के मोबाइल और करी गयी उल्टी व कूड़ा कचरा आदि साक्ष्यों को गायब कर दिया। आरोपी होटल से मृत्तका को छोड़कर कमरे का लॉक लगाकर भाग गया।
पुलिस ने आरोपी को धारा 302/201 के तहत तल्लीताल परिसर से गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
*पुलिस टीम में*
1- रोहताश सागर थानाध्यक्ष तल्लीताल
2-अ.उ.नि. नीरज सिंघल
3- हे०कानि० ना०पु० शिवराज राणा
4 हे0 कानि0 ललित राम
5- कानि0 547 ना०पु० राजेन्द्र सिंह मेहरा
6- कानि0 295 ना0पु0 अमित कुमार
7- म. कानि0 पूनम राणा
8- कानि0 अनिल गिरि सर्विलांस सेल हल्द्वानी शामिल।

More Stories
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मसूरी मंडल ने अटल जी को किया याद, अटल के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का लिया संकल्प !
जिलाधिकारी ने गुप्त सुचना मिलने के बाद ऑर्डिनेंस गैस सेवा की गाड़ी पर कराई छापेमारी, गैस एजेंसी के कर्मचारी गैस सिलेंडर से गैस चोरी कर बेचते पकडे रंगे हाथ, जिला पूर्ति टीम ने सभी सिलेंडरो को किया जब्त, जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर थाना रायपुर ने मुक़दमा दर्ज़ कर जाँच की शुरू.!
देहरादून की राजपुर पुलिस ने एसओजी की मदद से शातिर जलसाज़ को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने लोगो को झांसे मे लेकर लाखो रुपयों की ठगी की घटना को दिया था अंजाम, पकड़ा गया शातिर आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने.!