
प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* के मार्गदर्शन में *नैनीताल पुलिस* द्वारा *आज दिनांक 05.08.2025* को *थाना हल्द्वानी , मुखानी, काठगोदाम, चोरगलिया, कालाढूंगी , बनभूलपुरा , लालकुआँ, रामनगर तथा भवाली* में *थाना दिवस* का आयोजन किया गया।
थाना दिवस के अवसर पर प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी* द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में , नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी* द्वारा थाना मुखानी में, एवं *श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं* द्वारा कोतवाली लालकुआं में एवं * प्रमोद कुमार साह सीओ भवाली* द्वारा भवाली में उपस्थित रहकर थाना प्रभारियों के साथ मिलकर प्रतिभाग किया गया और अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने–अपने थानों में जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान किया गया एवं महत्वपूर्ण सुझावों को जाना।
जनपद के उपरोक्त थानों में आयोजित थाना दिवस के दौरान *जनता/आगंतुकों से कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 21 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।* शेष शिकायतों पर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने कानून एवं यातायात व्यवस्था को सशक्त बनाए जाने हेतु अपने–अपने सुझाव भी दिए गए। नैनीताल पुलिस द्वारा जनता से प्राप्त बेहतर सुझावों को क्रियान्वित कर सकारात्मक परिणाम हासिल करने के सार्थक प्रयास किए जाएंगे।


More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!