June 12, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नैनीताल पुलिस कर रही नशे पर लगातार प्रहार ,रामनगर, लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी व खन्स्यु पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन एवम अवैध शराब के साथ 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।

सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल 

 प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल* द्वारा *”ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025″* के अंतर्गत *युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य* से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में *एसपी सिटी हल्द्वानी* के दिशा निर्देशन, *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, भवाली के पर्यवेक्षण* में नैनीताल पुलिस टीम द्वारा *06 नशे के तस्करों को गिरफ्तार कर 20 नशीले इंजेक्शन एवम 148 पाउच कच्ची एवं 03 पेटी देशी शराब बरामद* की है।

 

*कोतवाली रामनगर*

 

    अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान *अजय थापा पुत्र खड़क सिंह* निवासी काली बस्ती चिलकिया थाना रामनगर नैनीताल को नहर स्थित आम लीची के बगीचे से *20 नशीले इन्जेक्शनो के साथ गिरफ्तार* किया गया।

    उक्त के विरुद्ध थाने में धारा – 8/22 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

 

*बरामदगी-* 10 इंजेक्शन Buprenorphi pheniramaine व 10 इंजेक्शन Avil कुल 20 नशीले इन्जेक्शन

*गिरफ्तारी टीम-*

  1.उ0नि  नीरज चौहान कोतवाली रामनगर

2. हेड कानि0 नसीम अहमद 

3. कानि0 प्रयाग

4. बिजेन्द्र गौतम

 

*कोतवाली लालकुआ-*

 

    *प्रभारी निरीक्षक लालकुआं  दिनेश फर्त्याल* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा *डार्बी फील्ड टांडा रेंज जंगल से अरमान अली पुत्र उस्मान अली* निवासी 2 किलोमीटर लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में *110 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार* कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 *गिरफ्तारी टीम –*

1- उ0नि0 दीपक बिष्ट

2- कांस्टेबल आनंदपुरी 

3-कानि0 तरुण मेहता

 

 

*कोतवाली हल्द्वानी-*  

 

   *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश यादव* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गौला नदी के किनारे पर राजपुरा से

*आकाश पुत्र सन्तोष कुमार* निवासी नई बस्ती पडाव वार्ड न0 – 13 राजपुरा हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र – 27 वर्ष के कब्जे से *62 पव्वे बाजपुर गुलाब देशी मसालेदार अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार* किया गया तथा उक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

 

*पुलिस टीम-*

1- उ0नि0 नरेन्द्र कुमार चौकी

2- कानि0 सतवीर सिंह

3- कानि0 विजय भारद्वाज

 

*थाना खन्स्यु-*

 

 *थानाध्यक्ष खनस्यू विजयपाल सिंह के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा सिमलिया बैण्ड के पास *दौरान चैकिंग वाहन संख्या- UK 04- TA- 7122* को चैक किये जाने पर *जगदीश चन्द्र रुवाली पुत्र श्री मुरलीधर रुवाली*, निवासी ग्राम- मटेला, पो०-पतलोट , थाना-खनस्यू, जनपद-नैनीताल, उम्र-27वर्ष,

के कब्जे से 02पेटियों में क्रमश: एक पेटी में 12 बोतल देशी मसालेदार शराब अंगूर मार्का व दूसरी पेटी में 11 बोतल अंग्रेजी शराब मैकडबल न०1 विस्की मार्का *कुल 23 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार* किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर FIR NO-20/24 धारा-60(1) /72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।                                                  

 

*गिरफ्तारी टीम –*

1- थानाध्यक्ष विजयपाल सिंह, 

2- अ0 उ0नि0 नरेश कुमार,

 3- हे०कानि0 महेश मर्तोलिया,

 4- रि0कानि0 विशालदीप

 

 

*थाना कालाढूंगी-*

  

  पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान दिल्ली फार्म को जाने वाली रोड पर से *महेन्द्र पाल सिंह पुत्र स्व0 प्रताप सिंह कार्की* नि0 गुलजारपुर रामसिंह पो0 चकलुवा कालाढूंगी जिला नैनीताल उम्र 52 वर्ष के कब्जे से *53 पव्वे बाजपुर गुलाब माल्टा बरामद* कर गिरफ्तार किया गया तथा धारा 60 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

*गिरफ्तारी टीम –* 

1-कानि0 अमनदीप सिंह  

2- कानि0 अखिलेश तिवारी   

3- कानि0 किशन नाथ

 

    2- पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान कनकपुर रोड बैलपडाव से *निरवेल सिंह पुत्र मंजीत सिंह* नि0 उदयपुरी चौकी बैलपडाव थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल उम्र 36 वर्ष के कब्जे से एक सफेद कट्टे के अन्दर *38 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम बरामद* कर गिरफ्तार किया गया तथा धारा 60 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी टीम –* 

1-उ0नि0 कृष्ण गिरी   

2- हे0का0 शादाब खान 

3- कानि0 राजा गौतम 

4- कानि0 अशोक कुमार

You may have missed

Share